अंबिकापुर.लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर संभागीय लेखाधिकारी, पदस्थ कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण सेतु संभाग मोहन कोष्टी और संभागीय लेखाधिकारी, पदस्थ कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राकेश रोशन की ड्यूटी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति के अंतर्गत सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में लगाई गई थी। उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा सक्षम प्राधिकारी के अनुमति बगैर लोकसभा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उक्त व्यक्तियों के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। निलंबन अवधि में संभागीय लेखाधिकारी, पदस्थ कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण सेतु संभाग मोहन कोष्टी और संभागीय लेखाधिकारी, पदस्थ कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राकेश रोशन का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सरगुजा के कार्यालय में नियत किया गया है।
आदेश
अनियमितता
कार्रवाई
प्रशासन
राज्य
लोकसभा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य से बगैर अनुमति अनुपस्थित रहने पर दो संभागीय लेखाधिकारी निलंबित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 3 April 2024
- 0 Comments
- 792 Views

Related Post
मैनपाट के शासकीय जमीन की फर्जी दस्तावेजों से
31 October 2026
टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए सरगुजा संभाग की
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…. ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुली
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग….12वीं के छात्र की मौत से महामाया
31 October 2026
सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार
31 October 2026
