Sarguja express…..
उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के प्रोत्साहन के लिए सम्मान समारोह आयोजित।
सोनार समाज राजपुर के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।
अंबिकापुर….
नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति जिला सरगुजा अम्बिकापुर, छ.ग. के द्वारा सोनार समाज राजपुर के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन हाॅटल अलंकार ग्रीन, अम्बिकापुर, छ.ग. मे किया गया,,,।
समारोह में सोनार समाज राजपुर, छ.ग. से पधारे समस्त पुरूष, महिला, युवा एवं पदाधिकारी तथा वरिष्ठ जन अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही राजपुर समाज से पधारे उन सभी पदाधिकारी अतिथिगण को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के सम्मान में जिला सरगुजा समाज के समाज द्वारा उन्हें शाल-श्रीफल तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर अत्यंत आत्मिक भाव से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में सोनार समाज राजपुर से पधारे वरिष्ठजन श्री राजकुमार सोनी एवं पदाधिकारीगण सर्वश्री सुरेश कुमार सोनी-अध्यक्ष, श्री रामाशीष सोनी-उपाध्यक्ष, श्री ओम प्रकाश सोनी-कोषाध्यक्ष, श्री विकास सोनी-प्रमुख सलाहकार, श्री संतोष सोनी-प्रचार मंत्री, श्री सुनील सोनी-संगठन मंत्री, श्री अरूण सोनी-प्रवक्ता, श्री रंजीत सोनी-सह सचिव, श्री संतोष सोनी-युवा अध्यक्ष, श्री श्याम बिहारी सोनी, श्री संजय सोनी-मिडिया प्रभारी, श्रीमती सुनिता सोनी-महिला अध्यक्ष, श्रीमती नूतन सोनी-महिला महामंत्री, श्रीमती सुनीता रंजीत सोनी-महिला कोषाध्यक्ष, श्रीमती नीलम सोनी-महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती अमृता सोनी-महिला महामंत्री का अत्यंत भावपूर्ण और आत्मिक सम्मान सोनार समाज जिला-सरगुजा अम्बिकापुर के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में सोनार समाज के वरिष्ठतम सदस्य दम्पति श्री बलदेव सोनी जी एवं श्रीमती बेचनी देवी जी,
श्री शिवराम सोनी-वरिष्ठ संभागीय संरक्षक, श्री रघुनाथ सोनी-संभाग प्रभारी, श्री अम्बिका सोनी-संभागीय कोषाध्यक्ष सहित सरगुजा जिला के पदाधिकारीगण श्री विनोद सोनी-अध्यक्ष, श्री अशोक सोनी-उपाध्यक्ष, श्री विजय कुमार सोनी-सचिव, श्री सुरेन्द्र सोनी-सह सचिव, श्री अशोक सोनी-कोषाध्यक्ष, श्री सुनील सोनी-उप कोषाध्यक्ष एवं अम्बिकापुर नगर अध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश सोनी, श्री रंजय स्वर्णकार, श्री एम.एल. स्वर्णकार, श्री सतेन्द्र सोनी, श्री श्याम बाबू सोनी, श्री रंजन सोनी, श्री अशोक सोनी (आबकारी), श्री अरविन्द सोनी, श्री राजू सोनी, श्री संतोष सोनी, श्री कृपाशंकर सोनी, श्री अभिषेक सोनी, श्री सिद्धार्थ सोनी, श्री परमानन्द सोनी, श्री राहुल सोनी सहित मातृशक्ति श्रीमती जयश्री स्वर्णकार, श्रीमती रश्मि स्वर्णकार, श्रीमती उर्मिला सोनी, श्रीमती मंजू सोनी, श्रीमती अंजू सोनी, श्रीमती शीतल सोनी, श्रीमती अमरावती सोनी एवं श्रीमती आरती सोनी सहित काफी संख्या में समाज जनों की गरिमामय उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम आर्ंभ किये जाने के पूर्व, 2 मिनट का मौन धारण कर अम्बिकापुर नगर निवासी स्व.श्री रामलखन सोनी जी को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की स्तुति मंगलाचरण, मां सरस्वती का वंदन, भगवान विश्वकर्मा को भावपूर्ण प्रणाम सहित दीप-प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को श्री रघुनाथ सोनी, श्री विनोद सोनी,
श्री श्रीप्रकाश सोनी जी सहित राजपुर समाज से पधारे अतिथि श्री सुरेश कुमार सोनी, श्रीमती नीलम सोनी एवं श्री अरूण सोनी के द्वारा संबोधित कर समाज हित के लिए प्रेरक और अनुकरणीय विचार प्रस्तुत किए गए। उल्लेखनीय है कि, श्री सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, राजपुर समाज के द्वारा अपने संबोधन में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया कि, राजपुर समाज के द्वारा, कन्या विवाह सहायता हेतु प्रत्येक नवजात बालिका के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर राशि रू. 1,01,000-00 (एक लाख एक हजार रूपये) की व्यवस्था योजना, अनुग्रह (पेंशन) योजना के तहत बेसहारा एवं मजबूर बुजुर्गों को रू, 500-00 (पांच सौ रूपये) प्रतिमाह की व्यवस्था, मृतक दाह-संस्कार सहायता-जिसके तहत समाज में किसी के स्वर्गवास हो जाने की स्थिति में दाह-संस्कार की लकड़ी, पूजा-सामग्री सहित अन्य आवश्यकता की व्यवस्था तथा ब्रम्ह भोज में पुरूष सदस्यों को टोपी का वितरण, प्रत्येक माह समाज द्वारा मंदिर में भण्डारा किया जाना, प्रत्येक माह समाज की मासिक बैठक की सुनिश्चितता, प्रत्येक वर्ष समाज का वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन कर राजपुर सहित संभाग के पदाधिकारियों एवं समाज जनों को आमंत्रित कर उनका सम्मान करना और आशीर्वाद लेना जिससे क्षेत्र में सामाजिक एकता का संदेश फैले, गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए दाना-पानी देना, समाज द्वारा गौ-माता को गुड़ रोटी खिलाना, समाज का अपील-समाज के सभी घरों में कुत्तों (डाॅगी) को रोटी खिलाना, समाज के द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण करना जैसे कार्य निरन्तर किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम की एक अत्यंत विशेष बात यह रही कि, समारोह में उपस्थित सरगुजा अम्बिकापुर समाज के जिला अध्यक्ष श्री विनोद सोनी जी के माता-पिता वयोवृद्ध दंपति श्री बलदेव सोनी एवं श्रीमती बेचनी देवी जी का अत्यंत भावपूर्ण सम्मान राजपुर समाज के सभी अतिथियों के द्वारा अत्यंत आदर के साथ किया गया और उनसे आशीर्वाद लिया गया।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम का मंच-संचालन जिला-सरगुजा सोनार समाज के सचिव श्री विजय कुमार सोनी के द्वारा किया गया। उन्होंने आभार प्रकट समस्त सम्मानित विभूतियों को हार्दिक बधाई देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी समस्त पदाधिकारियों, अतिथिगण, उपस्थित सभी समाज जन, मिडिया प्रतिनिधियों, तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले प्रत्येक जन को सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।

