अंबिकापुर.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के व्याख्यता (एलबी) संतोष तिवारी को स्कूल के बच्चों के प्रति उचित व्यवहार नहीं करने पर आयुक्त सरगुजा संभाग द्वारा निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक बुधराम के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसके पुत्र के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के व्याख्यता (एलबी) संतोष तिवारी द्वारा मारपीट किया गया है। उक्त आवेदन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच में शिक्षक श्री तिवारी द्वारा अध्ययनरत छात्र नानसाय के साथ कक्षा में अध्यापन के दौरान नोट कॉपी नहीं लाने पर शारीरिक रूप से दण्ड के रूप में झापड़ मारने तथा कक्षा से बाहर निकालने की शिकायत प्रथम दृष्टिया पुष्टि हुई है। श्री तिवारी काउक्त कृत्य बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं किये जाने की श्रेणी में आता है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम १९६५ के विपरित है। उक्त कृत्य के लिए संभागायुक्त श्री जी.आर. चरेन्द्र के द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम १९६६ के नियम ९ (१) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अम्बिकापुर किया गया है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
अनियमितता
आदेश
कार्रवाई
राज्य
शिक्षा
ब्रेकिंग…स्कूल के बच्चों के प्रति उचित व्यवहार नहीं करना पड़ा महंगा…व्याख्यता (एल.बी.) निलंबित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 21 March 2024
- 0 Comments
- 1985 Views

Related Post
मैनपाट के शासकीय जमीन की फर्जी दस्तावेजों से
31 October 2026
टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए सरगुजा संभाग की
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…. ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुली
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग….12वीं के छात्र की मौत से महामाया
31 October 2026
सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार
31 October 2026
