अंबिकापुर.जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर अशोक कुमार सिन्हा ने परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने वाले विकासखण्ड लुण्ड्रा के प्रधान पाठक ललकू राम को निलंबित कर दिया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जन शिक्षक संकुल केन्द्र उरदरा विकासखण्ड-लुण्ड्रा के द्वारा दिनांक 01.04.2024 को प्राथमिक शाला बगीचापारा का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ललकू राम प्रधान पाठक बिना किसी पूर्व सूचना के शाला से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारण वार्षिक परीक्षा का आयोजन होना नही पाया गया। इस संबंध में जन शिक्षक के द्वारा दूरभाष पर प्रधान पाठक से संपर्क करने पर प्रधान पाठक के द्वारा दूरभाष पर ही अपशब्दों का प्रयोग किया गया। जन शिक्षक के द्वारा परीक्षा का आयोजन कराया गया। विलंब से शाला पहुँचे प्रधान पाठक ने जन शिक्षक से विवाद करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन छीनकर फाड़ दिया गया।
इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर प्रथम दृष्ट्या अनुशासनहीनता, घोर लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित पाये जाने के कारण श्री ललकू राम प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बगीचापारा विकासखण्ड-लुण्ड्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अनियमितता
आदेश
कार्रवाई
राज्य
शिक्षा
ब्रेकिंग…विलंब से शाला पहुँचे प्रधान पाठक ने जन शिक्षक से विवाद करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन छीनकर फाड़ दिया….परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने वाला प्रधान पाठक निलंबित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 2 April 2024
- 0 Comments
- 3212 Views

Related Post
मैनपाट के शासकीय जमीन की फर्जी दस्तावेजों से
31 October 2026
टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए सरगुजा संभाग की
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…. ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुली
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग….12वीं के छात्र की मौत से महामाया
31 October 2026
सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार
31 October 2026
