25 April 2026
ब्रेकिंग….भांजी को बचाते बचाते मामा डूबे नदी में…. दोनों की मौत
हादसा बड़ी खबर राज्य

ब्रेकिंग….भांजी को बचाते बचाते मामा डूबे नदी में…. दोनों की मौत

Sarguja express
अंबिकापुर…जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंड्राकला के पास स्थित एक नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मायापुर निवासी ईश्वर सोनी का साला विनीत सोनी (लगभग 36 वर्ष) आज सुबह ही रायपुर से अपने परिवार के साथ अंबिकापुर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर आने के बाद विनीत सोनी अपनी पत्नी, पुत्री और भांजी सिम्मी के साथ मेंड्राकला के समीप एक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने से विनीत सोनी और उसकी भांजी सिम्मी डूबने लगे। बताया जा रहा है की भांजी को डूबता हुआ देख मामा नदी में उसे बचाने उतरे थे.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा तत्काल मणिपुर पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि नदी से बाहर निकाले जाने के बाद दोनों की हालत गंभीर थी, लेकिन वे जीवित थे। उन्हें तत्काल अंबिकापुर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।
इस हृदय विदारक घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *