अंबिकापुर.बिना कोर्स पूरा कराये ही मनमाने ढंग से छुट्टी
घोषित करने पर स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध उचित कार्रवाई करने अभिभावक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है.
ज्ञापन में बताया कि कुछ दिनों पूर्व कार्मेल स्कूल की एक छात्रा द्वारा कार्मेल स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध सुसाईड नोट मे प्रताडना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर लिया था। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा स्कूल की एक शिक्षिका सिस्टर मर्सी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर सिस्टर मर्सी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
घटना के उपरांत कुछ दिनों तक प्रशासन के निदेशानुसार कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने स्कूल को बंद रखा गया था जो कि उचित था, परंतु अब वर्तमान मे स्थिति नियंत्रण में है एवं कार्मेल स्कूल के विरूद्ध किसी भी संगठन द्वारा कोई विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन की कार्यवाही नही हो रही है, किन्तु फिर भी कार्मेल स्कूल प्रबंधन द्वारा जानबूझकर पालको एवं छात्रों पर अनुचित दबाव बनाने हेतु स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि उक्त संबंध मे प्रशासन द्वारा कोई निर्देश नही दिया गया है।
ज्ञात हो कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावको से पूरी फीस प्राप्त कर लिया गया है, परंतु जान बूझकर अब बच्चों की छुट्टी घोषित कर कदाचार कर रहा है। ऐसे कदाचार हेतु स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध मान्यता प्रदान करने के संबंध प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। कुछ दिनों पूर्व निजि स्कूलो के साथ प्रशासन की मीटिंग भी हुई थी जिसमे प्रशासन द्वारा पालको एवं बच्चों के हितों के लिए स्कूलो को उचित दिशा-निर्देश भी दिये गए थे, साथ ही बच्चों को मानसिक अवसाद से बाहर लाने हेतु स्कूलों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा था, परंतु कार्मेल स्कूल प्रबंधन द्वारा जानबूझकर, बिना कोर्स पूरा कराये ही, छुट्टी घोषित कर अभिभावको. एवं बच्चों पर एक तरह का भावनात्मक अत्याचार कर रहा है जिस पर प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है साथ ही स्कूल प्रबंधन के ऐसे मनमाने आदेश पर रोक लगाना भी आवश्यक है।
स्कूल प्रबंधन द्वारा आज पर्यन्त तक उक्त छात्रा के आत्महत्या मामले मे खेद तक व्यक्त नही किया गया है। स्कूल प्रबंधन अपने कार्य व्यवहार मे बदलाव करनें के बजाए अब भी बच्चों एवं अभिभावको पर ही मानसिक दबाव बनाने मे लगा है जो कि किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानो के विपरित है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष निलेश सिंह ने मांग करते हुए कहा कि उक्त आत्महत्या मामले में स्कूल के विरूद्ध की गई कार्यवाही को सार्वजनिक किया जावे, साथ बिना कोर्स पूरा कराये ही छुट्टी घोषित कर बच्चो एवं अभिभावको पर मानसिक दबाव बनाने हेतु कार्मेल स्कूल प्रबंधन पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
अनियमितता
आरोप
प्रशासन
राज्य
विरोध
शिकायत
शिक्षा
बिना कोर्स पूरा कर मनमाने ढंग से कर दी छुट्टी…अभिभावक संघ ने कहा…पालको व छात्रों पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास… स्कूल प्रबंधन का व्यवहार किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानो के विपरित…कलेक्टर से शिकायत…
- by Chief editor Deepak sarathe
- 12 February 2024
- 0 Comments
- 589 Views

Related Post
मैनपाट के शासकीय जमीन की फर्जी दस्तावेजों से
31 October 2026
टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए सरगुजा संभाग की
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…. ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुली
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग….12वीं के छात्र की मौत से महामाया
31 October 2026
सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार
31 October 2026
