1 August 2025
बिग ब्रेकिंग…..डॉ अजय तिर्की बनाए गए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष… डॉ अर्पण सिंह चौहान को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी….कोषाध्यक्ष बनाए गए डॉ. अजय गुप्ता
चुनाव नियुक्ति राज्य स्वास्थ

बिग ब्रेकिंग…..डॉ अजय तिर्की बनाए गए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष… डॉ अर्पण सिंह चौहान को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी….कोषाध्यक्ष बनाए गए डॉ. अजय गुप्ता

Sarguja express….

अंबिकापुर… इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) अंबिकापुर एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है
जहाँ से संगठन को व्यवस्था, नेतृत्व को उत्तरदायित्व,
और पद को सेवा का माध्यम बनाने की ओर एक संगठित कदम बढ़ाया गया हैं। IMA अंबिकापुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है… जिसमें डॉक्टर अजय तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा डॉक्टर अर्पण सिंह चौहान को सचिव और डॉक्टर अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
यह सभी पदाधिकारी आगामी कार्यकाल में IMA अंबिकापुर का नेतृत्व करेंगे.

बताया गया कि यह चयन नहीं, स्वयं का संकल्प है.
IMA अंबिकापुर की वर्तमान प्रक्रिया में किसी व्यक्ति का चयन नहीं किया गया,बल्कि जिन्होंने स्वयं को उत्तरदायित्व के योग्य माना,
उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर यह दायित्व स्वीकार किया।
यह प्रक्रिया न केवल लोकतांत्रिक है,बल्कि यह नेतृत्व में आने वाले प्रत्येक सदस्य के भीतर सेवा, संकल्प और संगठन की भावना को दर्शाती है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद को “पद” नहीं,
बल्कि प्रवृत्ति और प्रतिज्ञा के रूप में स्वीकार किया है.
यह केवल चुनाव या नाम की घोषणा नहीं है,
बल्कि एक संगठन को संस्थान में बदलने की दिशा में पहला कदम है। बता दे की इसके पूर्व डॉक्टर अंजु गोयल अध्यक्ष पद पर थी. सचिव डॉ योगेंद्र गहरवार, और कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ अक्षय गोयल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *