14 June 2026
बलरामपुर में फुफेरे भाई को बंधक बना युवती से गैंगरेप….. जंगल के रास्ते भाई के साथ पैदल जा रही थी युवती, 3 आरोपी हिरासत में
क्राइम कार्रवाई देश बड़ी खबर राज्य

बलरामपुर में फुफेरे भाई को बंधक बना युवती से गैंगरेप….. जंगल के रास्ते भाई के साथ पैदल जा रही थी युवती, 3 आरोपी हिरासत में

Sarguja express……

अंबिकापुर.छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया है। रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ युवती पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान 2 युवकों ने रोका और उन्हें खींचकर कोटराही जंगल में ले गए।
युवकों ने भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने अपने एक साथी को भी फोन कर बुला लिया। उसने भी युवती के साथ रेप किया। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ कोटराही जंगल से होकर गांव की ओर पैदल जा रही थी। उन्हें रिश्तेदार के घर जाना था। कोटराही जंगल में उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोका और दोनों को धमकाते हुए पूछताछ करने लगे। इसके बाद युवक दोनों को खींचकर जंगल में ले गए। जहां युवकों ने पहले युवक के हाथ-पैर बांध दिए, फिर युवती को पकड़कर बंधक बने भाई के सामने ही दोनों युवकों ने गैंगरेप किया।
वहीं, दोनों युवकों ने फोन कर अपने एक और साथी को मौके पर बुला लिया। तीसरे युवक ने भी युवती के साथ रेप किया। तीनों घटना के बाद मौके पर ही दोनों को छोड़कर भाग निकले। वारदात के बाद दोनों वापस वाड्रफनगर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत के बाद वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह की टीम ने युवकों की तलाश शुरू की और 3 युवकों को हिरासत
में लिया है। तीनों युवक कोटराही गांव के बताए गए हैं।
बलरामपुर पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों की तस्दीक की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *