Sarguja express….
अंबिकापुर..सरगुजा। नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सरगुजा पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने आरोपी के संबंध में ठोस सूचना देने या उसकी गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 504/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि भफौली निवासी तरुण जायसवाल ने एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद से फरार है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत डीआईजी एवं एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा पुरस्कार देने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, सरगुजा द्वारा लिया जाएगा।
संपर्क नंबर:
पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – 94791-93501
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – 94791-93502
नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर – 94791-93503
पुलिस नियंत्रण कक्ष, सरगुजा – 94791-93599
अपील
क्राइम
देश
फैसला
बड़ी खबर
राज्य
सूचना
फरार दुष्कर्म आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित…. डीआईजी व एसएसपी सरगुजा ने जारी की उद्घोषणा, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
- by Chief editor Deepak sarathe
- 30 July 2026
- 0 Comments
- 194 Views

Related Post
‘घर बैठे कमाएं’ का मैसेज खाली कर सकता
15 September 2026
गजब व्यवस्था…सरगुजा संभाग का ‘अनोखा’ सामुदायिक शौचालय! यहां
15 September 2026
सरगुजा में पहाड़ी कोरवा परिवार से ‘छिन गई’
15 September 2026
सरगुजा में ‘बदमाशों की कुंडली’ खोल रही पुलिस:
15 September 2026
नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर की
15 September 2026
