18 May 2026
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर केंद्र के विरुद्ध कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
आयोजन देश राजनीति राज्य विरोध

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर केंद्र के विरुद्ध कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Sarguja express…

मो,हदीस,

सीतापुर -देश में लगातार बढ़ रही महंगाई विशेष रूप से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों और आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने अपना मोर्चा खोल दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में चार दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।इसी कड़ी में सीतापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तिलक बेहरा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल पंप में जाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन किया। वही दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लिये कांग्रेस कार्यालय से निकलकर थाना चौक एवं पुराना बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की तथा मोदी हटाओ देश बचाओ के नारे लगाए। इन प्रदर्शनों के तहत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता की जेब पर भारी पड़ रही हैं और लगातार बढ़ते दाम अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में अच्छे दिन लाने का वादा किया गया था, लेकिन अब अच्छे दिन नहीं हैं और आम जनता हर तरह के संकट झेल रही है। उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं और भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए तेल की कीमत और महंगाई को केंद्र सरकार तत्काल वापस ले अन्यथा आंदोलन और तेज व उग्र होगा जिसका जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी आदि।
इस आंदोलन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम दान कुजूर, संदीप गुप्ता,बॉबी वाधवा,अरूण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता,जमुना यादव,अंकुर दास, विजय गुप्ता,मंटू गुप्ता, दिलेश तिग्गा, मिनहाज खान,अनमोल लकड़ा,नरेश बघेल,आदित्य गुप्ता, भानु,राजेश मिंज,नागेश्वर सरपंच, सुखदेव भगत सरपंच, मनोहर आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *