अंबिकापुर.व्यापारी संगठन कैट के द्वारा शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसमें अम्बिकापुर शहर के सभी व्यवसायीयों के प्रतिष्ठानो में जाकर व्यापारियों को अपील पत्र और पोस्टर देकर निवेदन किया जा रहा है कि सात मई को पहले मतदान करें फिर व्यवसाय का संचालन करें ! अपील में श्रम पदाधिकारी के हवाले से बोला गया है कि मतदान के दिन अपने कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देवें और दुरांचल के कर्मचारी कार्यरत हों तो मतदान में पहुंचने और आने तक का समय अनुसार अवकाश प्रदान करें। कैट के जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी अपने पदाधिकारीयों के साथ शहर में व्यवसायीयों के प्रतिष्ठानों में जाकर पत्र और पोस्टर देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर शामिल होने का आग्रह किया है। अपील पत्र में कहा गया है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मजबूत सरकार के गठन हेतु शत् प्रतिशत मतदान कराना आवश्यक है। देश महाशक्ति तब बनेगा जब देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो इसका लाभ सभी को मिलेगा और इस राष्ट्रहित कार्य में व्यापारियों की भूमिका अहम है क्योंकि व्यापारी देश की रीढ़ है। इस अपील के बाद व्यापारियों ने भी कहा है कि पहले मतदान करेंगे फिर दुकान करेंगे ! आज से शुरू हुए कैट के इस आयोजन में रविन्द्र तिवारी,मुकेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल,पंकज गुप्ता, शुभम् अग्रवाल,राजु छाबड़ा शामिल हुए
आयोजन
चुनाव
जागरूकता
राज्य
व्यवसाय
पहले मतदान करें फिर व्यवसाय का संचालन….,कैट प्रतिष्ठानो मे जाकर मतदान करने दे रहा अपील पत्र
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 May 2024
- 0 Comments
- 241 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
