Sarguja express
अंबिकापुर।
धनलक्ष्मी स्कीम में अतिरिक्त लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति से करीब 5 लाख 72 हजार रुपए की ठगी की थी। मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अविनाश कुमार, निवासी मिशन चौक अंबिकापुर ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कल्याण ज्वेलर्स की स्कीम से प्रभावित होकर निवेश कर रहा था। इसी दौरान शो-रूम के कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी एवं अन्य ने उसे अतिरिक्त लाभ का लालच दिया और अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से रुपए जमा कराए।
आरोपियों ने 7 लाख 59 हजार रुपए जमा करवाए, जिसमें से केवल 1 लाख 87 हजार रुपए वापस किए गए। शेष 5 लाख 72 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। संदेह होने पर प्रार्थी ने ज्वेलर्स में पूछताछ की, लेकिन आरोपियों द्वारा टालमटोल किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देश पर गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल एवं व्हाट्सएप चैट के आधार पर आरोपी राजेश कुमार तिवारी (28 वर्ष), निवासी प्रतापगढ़ थाना सीतापुर, जिला सरगुजा को रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्रवाई
क्राइम
देश
बड़ी खबर
राज्य
धनलक्ष्मी स्कीम के नाम पर 5.72 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 April 2026
- 0 Comments
- 247 Views

Related Post
9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की
31 July 2026
ऑपरेशन क्लीन: 24 घंटे में नशीले इंजेक्शन के
31 July 2026
खाद की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: अम्बिकापुर के
31 July 2026
गलत सरपंच की गिरफ्तारी का आरोप, कांग्रेस ने
31 July 2026
एक करोड़ रुपये के जेवरात की उठाईगिरी से
31 July 2026
