15 June 2026
झाड़फूंक के बहाने ढोंगी बाबा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा…..अच्छी नौकरी और रिश्ता दिलाने का झांसा देकर वारदात… जानिए किस क्षेत्र की है घटना
कार्रवाई क्राइम देश बड़ी खबर राज्य

झाड़फूंक के बहाने ढोंगी बाबा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा…..अच्छी नौकरी और रिश्ता दिलाने का झांसा देकर वारदात… जानिए किस क्षेत्र की है घटना

Sarguja express…..

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर एक ढोंगी बाबा द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून 2026 की सुबह कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक व्यक्ति बाबा बनकर पहुंचा था। उसने खुद को प्रयागराज, उत्तरप्रदेश का निवासी बताया और लोगों की समस्याएं बताकर झाड़फूंक के जरिए उन्हें दूर करने का दावा कर रहा था।

आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उसने पीड़िता को झाड़फूंक करने और कहा कि इससे अच्छा रिश्ता आएगा और नौकरी भी लग जाएगी। इसके बाद उसने पीड़िता को स्नान करने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू की।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां को एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर भेज दिया और कहा कि 151 दाने चढ़ाकर लौटें। वहीं पीड़िता की बहन को कमरे से बाहर रहने के लिए कहा। परिवार के सदस्यों के हटते ही आरोपी ने युवती को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की शिकायत मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी अमित कुमार गोस्वामी (29 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर, जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ढोंगी बाबा या झाड़फूंक के नाम पर ठगी करने वालों के झांसे में न आएं और ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *