16 June 2026
गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी
कार्रवाई क्राइम देश बड़ी खबर राज्य

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

Sarguja express…..

अंबिकापुर। गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में थाना गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों की पहचान कर ली है। एक बालक के विरुद्ध विधि अनुरूप कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर गांधीनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना की जांच शुरू की। 15 जून को गांधी चौक पहुंची पुलिस ने पाया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा का दाहिना हाथ, छड़ी और चश्मे का हिस्सा टूटा हुआ था। घटनास्थल पर तोड़फोड़ के अवशेष भी बिखरे मिले।

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें सामने आया कि दो बालक खेलते-खेलते प्रतिमा के हाथ और छड़ी के हिस्से को तोड़कर वहां से फेंकते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों की पहचान की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही नगर निगम और संबंधित विभागों के समन्वय से प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस ने आमजनों से सार्वजनिक संपत्ति और राष्ट्रीय महापुरुषों की प्रतिमाओं के सम्मान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *