23 July 2026
कंग्रेसियो ने किया प्रधान मंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
आयोजन राजनीति राज्य विरोध

कंग्रेसियो ने किया प्रधान मंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Sarguja express

धौरपुर / प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े आह्वाहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पेट्रोल पंप चौक से रैली निकाल सर्व प्रथम तहसील चौक पर प्रधान मंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया.। नारों क़े साथ रैली तहसील कार्यालय पहुँच कर तहसीलदार को राष्ट्रपति क़े नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्तिफा, छात्रों क़े खिलाफ एफ आई आर वापस लेने एवं पेपर लिक मामले पर कठोर क़ानून बनाए जाने कि मांग रखी गई है। रैली ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम सिंह क़े नेतृत्व में निकली गई रैली में गंगा प्रसाद, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज यादव, संजय सिंह, सुभास यादव, फरीद खान, अतुल गुप्ता,क़े साथ काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *