अंबिकापुर: अंबिकापुर ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा अंतर्गत लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों का वेतन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण रूका हुआ है जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों के समक्ष गंभीर आर्थिक समस्या आ खड़ी हुई है तथा कर्मचारी, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं,चूँकि माह फ़रवरी का वेतन इनकम टेक्स के रूप में कट जाता है तथा माह मार्च एवं अप्रेल का वेतन आहरण एवं संवितरण प्राधिकार पत्र जारी नहीं होने के कारण रूका हुआ है जबकि माह मई का वेतन जारी करने का समय आ चुका है, इस प्रकार कुल चार माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, इनमें से अधिकतर कर्मचारियों ने होम लोन, वाहन लोन या पर्सनल लोन ले रखा है तथा घर का राशन पानी से लेकर बीमारों का इलाज, बच्चों के एडमिशन फीस ट्यूशन फीस आदि आर्थिक ज़रूरतों के लिए ये वेतन पर निर्भर रहते हैं । आहरण एवं संवितरण प्राधिकार पत्र जारी नहीं होने के कारण मेडिकल बिल, यात्रा भत्ता बिल, जीपीएफ एवं पार्ट फ़ाइनल, सातवाँ वेतन का एरियर्स आदि भुगतान लंबित है।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक आपातकालीन बैठक का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुंदुरडिहारी, अंबिकापुर में किया ,जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय, संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एक साल से कार्य आधारित वेतन नहीं मिलने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कर्मचारियों को साल भर से ग्रुप इंसेटिव नहीं मिलने तथा पल्स पोलियो कार्यक्रम का इंसेंटिव, मच्छरदानी वितरण का इंसेंटिव, टीबी एवं कुष्ठ सर्वे का इंसेंटिव, आयुष्मान कार्ड बनाने का इन्सेंटिव,कोविड वैक्सीनेसन का इंसेंटिव, सिकलिंग जाँच का इंसेंटिव, आयुष्मान योजना का इंसेंटिव, नेत्र ज्योति योजना का इंसेंटिव भुगतान जो लंबित है को लेकर से भारी नाराज़गी दर्शायी एवं एक सप्ताह के भीतर वेतन, भत्ते एवं इंसेटिव नहीं मिलने पर 25 मई 2023 से काम बंद कलमबंद हड़ताल करने का प्रस्ताव पारित किया।इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय, धनेश प्रताप सिंह, हेमंत कुमार मरावी, किरण सोनी, ऋषिकेश कुशवाहा, तूफ़ान अली, अजय सिंह, अभिषेक एक्का, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, मिथलेश यादव, सुरेश राजवाड़े, बालकृष्ण पैकरा, सोनल गुप्ता, दुलारी शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ
राज्य
विरोध
समस्या
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सब्र का बाँध टूटा,वेतन नहीं तो काम नहीं का प्रस्ताव पारित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 15 May 2024
- 0 Comments
- 797 Views

Related Post
महिला बाल विकास मंत्री का मोबाइल हैक ,रु
13 October 2026
मां महामाया के भजन से निधिश्री की गायकी
13 October 2026
फर्नीचर खरीदी में 67 लाख के गबन का
13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | अंबिकापुर…. वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
12 October 2026
250 किमी का सफर, तीन घंटे का ऑपरेशन…
12 October 2026
