27 July 2024
सरगुजा जिले में जून की औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में इस वर्ष जून में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई… जो सामान्य औसत वर्षा से 59 प्रतिशत कम
राज्य मौसम

सरगुजा जिले में जून की औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में इस वर्ष जून में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई… जो सामान्य औसत वर्षा से 59 प्रतिशत कम

अंबिकापुर। सन 1969 से 2023 की 55 वर्षों की अवधि में अम्बिकापुर में माह जून की औसत वर्षा 212.7 मिमी की तुलना में इस वर्ष (2023) जून की वर्षा 136.9 मिमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष (2022) इसी अवधि में 125.1 मिमी जबकि 2021 में 271.8 मिमी वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार अम्बिकापुर में इस वर्ष मानसून 24 जून को सक्रिय हुआ है। मानसून की सक्रियता के बाद नगर कुल 133.7 मिमी वर्षा अभी तक हो चुकी है। समग्र सरगुजा जिले में जून की औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में इस वर्ष जून में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई है जो सामान्य औसत वर्षा से 59 प्रतिशत कम है।

 

सरगुजा संभाग के अन्य जिलों की स्थिति (30 जून तक) –
जिला सामान्य औसत वर्षा वास्तविक वर्षा प्रतिशत अंतर
बलरामपुर 173.3 193.4 +26%

जशपुर 265.5 157.2 – 41%

कोरिया 193.0 205.3 + 6%

सूरजपुर। 190.4 178.3 – 6%

सरगुजा 243.3 99.2 – 59%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *