20 January 2025
सरगुजा की गुनगुन गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये
ख़बर जरा हटके देश राज्य शिक्षा

सरगुजा की गुनगुन गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये

Sarguja express

अम्बिकापुर।आत्मानंद विद्यालय लखनपुर की छात्रा कुमारी गुनगुन गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये हुआ है। 14 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से छात्रा गुनगुन गुप्ता को अपने प्रश्न का उत्तर तथा मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। ज़िले के लिये गर्व की बात है। छात्रा गुनगुन गुप्ता को विद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाये दीं है।गुनगुन गुप्ता कक्षा 11 वी की छात्रा है। सरगुजा ज़िले से केवल इसी छात्रा का चयन हुआ है। गुनगुन कक्षा १०वी में ९५ प्रतिशत अंक अर्जित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *