27 July 2024
समस्याओं को लेकर कर्मचारी 108, 102 एंबुलेंस प्रतिनिधि मंडल भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे मुलाकात
राज्य स्वास्थ

समस्याओं को लेकर कर्मचारी 108, 102 एंबुलेंस प्रतिनिधि मंडल भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे मुलाकात

रायपुर । छत्तीसगढ़ 108, 102 एम्बुलेंस कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर तूता धरना स्थल में अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल में हैं आज छत्तीसगढ़ 108 ,102 कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल श्री मनसुख मंडविया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार से मुलाकात प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में करेंगे।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 10 वर्षों से कार्य कर रहे एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं को लेकर अवगत कराएंगे।
साथ ही कर्मचारियों में हो रही शोषण, 8 घंटे के बजाय 12 से 13 घंटे ड्यूटी करना ,कंपनी के द्वारा सही समय पर सैलरी नहीं दिया जाना, राष्ट्रीय अवकाश में छुट्टी नहीं दिया जाना, समान काम समान वेतन से कर्मचारी वंचित कर्मचारी प्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराएंगे।
इस दौरान राज्य के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र राठौर प्रतिनिधिमंडल के साथ रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *