अम्बिकापुर।विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर को मतदान के पश्चात मतदान दलों के वापस लौटने पर मतदान सामग्री को शासकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज, अम्बिकापुर में जमा किया गया। पॉलीटेक्नीक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को जमा करने के बाद सील किए जाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री बी सी सतीशा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री रूपवंत सिंह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री पी कोटेश्वर राव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं।प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष भी बनाया गया है।
चुनाव
राज्य
विधानसभा निर्वाचन 2023…स्ट्रांग रूम सील, कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात….3 दिसम्बर को होगी मतगणना
- by Chief editor Deepak sarathe
- 18 November 2023
- 0 Comments
- 320 Views

Related Post
अनुपस्थित कर्मचारी पहले से ही कर रखे थे
13 December 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण
12 December 2025
कड़ाके की ठण्ड से जरुरतमंदो को राहत दिलाने
12 December 2025
नगर निगम के पूर्व महापौर और पार्षदों के
12 December 2025
शुभम जायसवाल अम्बिकापुर विधानसभा के लिए युवा कांग्रेस
12 December 2025
