27 July 2024
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस निकलेगी भरोसा यात्रा… प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में होगा यात्रा का आयोजन…कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने के साथ ही भाजपा के 15 साल के कुशासन से अवगत कराना है यात्रा का उद्देश्य
आयोजन राजनीति राज्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस निकलेगी भरोसा यात्रा… प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में होगा यात्रा का आयोजन…कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने के साथ ही भाजपा के 15 साल के कुशासन से अवगत कराना है यात्रा का उद्देश्य

अम्बिकापुर।2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि गांधी जयंती पर प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में इस यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने के साथ ही भाजपा के 15 साल के कुशासन से अवगत कराना है। इस यात्रा की तैयारियां को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में आज राजीव भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांधी जयंती के दिन यात्रा को अम्बिकापुर में कला केंद्र से प्रारंभ किया जायेगा। यात्रा में दुपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ रैली के रूप में निकाली जाएगी। आज की बैठक में कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों को बुलाया गया था। एक विशाल यात्रा निकलने के उद्देश्य से सभी को जवाबदेही बांटी गई है। इस यात्रा का रूट तय किया जा रहा है। जिसकी जानकारी शीघ्र दे दी जायेगी। आज की बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, अम्बिकापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, मो इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी , संजय विश्वकर्मा, संध्या रवानी, इंद्रजीत सिंह धंजल, हेमंती प्रजापति, संजीव मंदिलवार, विनोद एक्का, हरभजन सिंह भामरा, शांतनु मुखर्जी, नीतीश चौरसिया, दिनेश शर्मा, संजय सिंह, निक्की खान, रजनीश सिंह, दीपक मिश्रा, गोरेलाल मुंडा,सुधांशु गुप्ता नरेंद्र विश्वकर्मा,अनिमा केरकेट्टा, रूही गजाला, आनन्दी तिग्गा, गीता रजक,सावित्री सारथी, निर्मला केहरी, हीरो बड़ा, अमित तिवारी, रसीद खान आशीष जायसवाल,रोशन कन्नौजिया, सोहेल अली आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *