13 February 2025
रामकृष्ण सेवा आश्रम एवं विवेकानंद विद्या निकेतन के अध्यक्ष प्रकाश रवानी नहीं रहे
निधन राज्य

रामकृष्ण सेवा आश्रम एवं विवेकानंद विद्या निकेतन के अध्यक्ष प्रकाश रवानी नहीं रहे

अंबिकापुर। समाजसेवा व जरूरतमंद बच्चों की मदद लिए हमेशा तत्पर रहने वाले शहर के ब्रम्हरोड निवासी प्रकाश रवानी का 56 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

छात्र जीवन से ही सक्रिय रहने वाले प्रकाश को कराटे में ब्लैक बेल्ट की उपाधि मिली। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। निडर एवं साहसी प्रकाश रवानी ने होटल व्यवसाय से जुड़ने के बाद समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखा। उनकी सक्रियता को देखते हुए रामकृष्ण सेवा आश्रम एवं विवेकानंद विद्या निकेतन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। समाजसेवा से जुड़े होने के कारण उनको वेदांत पब्लिक ट्रस्ट के ट्रस्टी बनाया गया। लमगांव स्थित स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। कुछ माह से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनका शुक्रवार को निधन हो गया। उनके अवसान की खबर मिलते ही स्वजन व मित्रों में शोक छा गया। ब्रम्हपारा वार्ड की कांग्रेस पार्षद संध्या रवानी के पति प्रकाश रवानी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार 16 मार्च को स्थानीय शंकर घाटमुक्तिधाम में किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *