अंबिकापुर.थाना कोतवाली में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि 28 मार्च को कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक सुनीता भारद्वाज को जरिये मोबाईल फोन मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ, कि पूर्व में चालान हुए रनपुरखुर्द निवासी मो. सफर अपनी पत्नी मजीदा खातून से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करवा रहा है। सूचना प्राप्त होने उपरांत विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए, हमराह स्टॉफ के साथ मुखबीर द्वारा बताये संदेही के संभावित जगह रनपुरखुर्द, अम्बिकापुर पहुंचकर घर में आवाज लगाने पर एक महिला निकली, जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मजीदा खातून पति सफर शाह, उम्र 30 वर्ष बताई। विधिवत् रूप से कार्यवाही उपरांत घर की तलाशी ली गई, संदेहिया के घर के रसोई में मिट्टी के बने चुल्हे के अन्दर गढ्ढे में मिट्टी व राख से ढककर रखा तीन पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी के अन्दर अवैध मादक पदार्थ गांजा की कली जैसा मिला। जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई। जिसका वजन करीब 540 ग्राम होना पाया गया, जिसका बाजार भाव 10,000/- रूपये अनुमानित है। आरोपिया का कृत्य अपराध सदर धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत् घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। मामले के आरोपिया के धरपकड़/गिरफ्तारी में थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक दीनदयाल सिंह, विवेक राय, दीपक दास, महिला आरक्षक पूनम पैंकरा, शांति लकड़ा इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
कार्रवाई
क्राइम
राज्य
मिट्टी के चुल्हे के अन्दर राख से ढककर प्लास्टिक पन्नी में छुपाया गया था गांजा, महिला गिरफ्तार….थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 March 2024
- 0 Comments
- 327 Views

Related Post
महिला बाल विकास मंत्री का मोबाइल हैक ,रु
13 October 2026
मां महामाया के भजन से निधिश्री की गायकी
13 October 2026
फर्नीचर खरीदी में 67 लाख के गबन का
13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | अंबिकापुर…. वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
12 October 2026
250 किमी का सफर, तीन घंटे का ऑपरेशन…
12 October 2026
