अंबिकापुर.स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय केशवपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्राचार्य संतोष साहू के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के शिक्षिकाओं और बालिकाओं को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम बढ़ाना है। महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संपादिका एवं शिक्षिका संस्कृति श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल महिला दिवस का कैंपेन थीम इंस्पायर इंक्लूजन है। इसका मतलब है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागृत करना। उन्होंने कहा कि महिलाएं समानता के लिए आंदोलनों का नेतृत्व करती हैं, रूढ़िवादिता को चुनौती देती हैं और न्याय की वकालत करती हैं। उनकी आवाज़ नीतियों को आकार देती है, उनकी प्रतिभा नवाचार को प्रेरित करती है, और उनका नेतृत्व परिवर्तन को प्रेरित करता है। फिर भी, कई लोगों को पूर्ण भागीदारी, भेदभाव से जूझने और समान अवसरों के लिए प्रयास करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को सशक्त बनाने से समग्र रूप से समाज को लाभ होता है। अन्य वक्ता के रूप में भावना प्रजापति ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज ऐसा हो जहां महिलाओं और लड़कियों की जरूरतों को पूरा करने वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण हो। उनकी उन्नति को समर्थन मिले तथा उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना जरूरी समझा जाए। शिक्षिका स्वेच्छा केसरी ने कहा यदि महिलाओं को मजबूत करना है तो अर्थव्यवस्था में बराबर भागीदारी का मौका देना होगा। महिला अधिकारों को समर्पित इस कार्यक्रम का संचालन अंचल सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद महिलाओं और बालिकाओं को उनके हक के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
आयोजन
राज्य
शिक्षा
महिलाओं की सशक्त भागीदारी ही समाज में परिवर्तन लाएगा – संस्कृति श्रीवास्तव
- by Chief editor Deepak sarathe
- 9 March 2024
- 0 Comments
- 321 Views

Related Post
जीवनभर मरीजों की सेवा, मृत्यु के बाद भी
8 March 2026
महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,
8 March 2026
दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को
8 March 2026
होली के बाद बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड;
7 March 2026
अनोखी सोच ने पेश की मानवता की मिसाल,
7 March 2026
