रामानुजगंज. रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अन्नपारा में मनरेगा के तहत बने सड़क पर ही मकान निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामचंद्रपुर को ज्ञापन सौप सड़क पर मकान निर्माण रुकवाय जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक शाला अन्नपारा से माझियाबांध तक सन 2008-9 में मिट्टी मुर्मू सड़क का निर्माण कराया गया था।माझियाबांध में कोड़ाकु पंडो, यादव समाज के 12 से 15 परिवार रहते हैं। जिनका इसी मार्ग से आना-जाना होता है वहीं इसी मार्ग से लोग अपने मवेशियों को भी चराने ले जाते है। कृषि कार्य के लिए इसी मार्ग से लोग आना-जाना करते हैं इसी मार्ग पर बीच सड़क में दशरथ सिंह पिता स्वर्गीय मजबोध सिंह के द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है जिससे यह मार्ग बाधित हो जाएगा। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा इस रुकवाने के बाद भी बलपूर्वक कार्य कराया जा रहा है ग्रामीणों ने तत्काल मार्ग अवरोध होने से बचाने के लिए कार्य रुकवाने की मांग की।
आरोप
मांग
राज्य
शिकायत
समस्या
मनरेगा के तहत बने सड़क पर ही मकान का निर्माण,…. ग्रामीणों ने की शिकायत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 8 February 2024
- 0 Comments
- 303 Views

Related Post
कोई भी विद्यालय एकल शिक्षकीय ना रहे, अतिरिक्त
12 June 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल बिक्री पर
12 June 2026
ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका, सरगुजा में नाबालिग सहित
12 June 2026
दो प्रतिशत डीए समेत छह सूत्रीय मांगों को
12 June 2026
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बड़ी कार्रवाई:
12 June 2026
