27 July 2024
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उदयपुर की नवीन कार्यकारणी जिला महामंत्री एवं उदयपुर प्रभारी अंशुल श्रीवास्तव के उपस्थिति में घोषित
राजनीति राज्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उदयपुर की नवीन कार्यकारणी जिला महामंत्री एवं उदयपुर प्रभारी अंशुल श्रीवास्तव के उपस्थिति में घोषित

अम्बिकापुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उदयपुर के अध्यक्ष बुधमोहन सिंह उईके ने अपनी नवीन कार्यकारणी की घोषणा भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के अनुशंसा से घोषित किया।जिसमे मुख्य रूप से दो महामंत्री रमेश यादव एवं नवीन दास मंहत को जगह दी गई।वही टीम में पांच उपाध्यक्ष सामिल किए गए है साथ दो कन्या शक्ति संयोजिका सामिल किए गए है जो की आने वाले विधानसभा में अपनी बूथ लेवल तक अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

उक्त नवीन कार्यकारणी की घोषणा उदयपुर के विश्राम गृह में किया गया जिसमे मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अखंड विधायक सिंह ,मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल प्रताप सिंह,मंडल महामंत्री प्रबोध सिंह एवं नवीन कार्यकारणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *