27 July 2024
भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर काे लोकसभा चुनाव मे झारखंड राज्य में जिम्मेदारी मिली
चुनाव राजनीति राज्य

भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर काे लोकसभा चुनाव मे झारखंड राज्य में जिम्मेदारी मिली

अम्बिकापुर।छत्तीसगढ़ राज्य के लोकसभा चुनाव संम्पन होने पश्चात् भाजपा संगठन ने दूसरे राज्यो में चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी स्थानीय नेताओ को दी है। उसी क्रम में सरगुजा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को झारखंड लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कोडरमा लोकसभा के धनवार विधानसभा के प्रभारी के रूप में चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी सौपी गई है। यह महत्वपूर्ण इसलिए भी है़, क्योंकि कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हैं तथा धनवार विधानसभा के विधायक भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी है।

उक्त लोकसभा का मतदान 20 मई को होना है। शनिवार देर शाम तक सभी भाजपा पदाधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में पहुँच गये है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *