13 February 2025
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कल अंबिकापुर में 
आयोजन राजनीति राज्य

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कल अंबिकापुर में 

अंबिकापुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कल 15 नवंबर 2023 दिन- बुधवार को अंबिकापुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कल अपरान्ह 03:30 बजे अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में आम सभा में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *