27 July 2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कसा तंज… कहा कांग्रेस ने घोटाले में तीनो लोकों को भी नहीं छोड़ा
आयोजन चुनाव राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कसा तंज… कहा कांग्रेस ने घोटाले में तीनो लोकों को भी नहीं छोड़ा

अम्बिकापुर।चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को अम्बिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप लोगों के उत्साह को देख कर मुझे विश्वास है कि आप लोगो नें राजेश अग्रवाल को रायपुर विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है। राजेश अग्रवाल आपकी लड़ाई लड़ने के माध्यम होंगे। भारतीय जनता पार्टी हितों की रक्षा करती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी आपके हितों पर डाका डालती है। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, महिलाओं का सशक्तिकरण है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी पनडुब्बी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कोयला घोटाला हुआ।काँग्रेस नें आसमान में हेलीकॉप्टर घोटाला, पानी में पनडुब्बी और पाताल में कोयला घोटाला क़िया। कांग्रेस ने घोटाले में तीनो लोकों को नहीं छोड़ा।भूपेश बघेल पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होनें शराब घोटाला किया, महादेव एप का घोटाला किया। ऐसा मुख्यमंत्री जो सट्टा खिलवाये 508 करोड़ डकार ले,एक कलंक है।इसे 17 तारीख को धोना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली बैठक में 18 लाख मकानों बनाने का काम करेंगे। तेंदूपत्ते का 55 सौ और बोनस के रूप में 4 हज़ार रुपये देंगे। भूपेश बघेल विकास के हर काम को रोक रहे हैं। मतदान के दिन 17 नवंबर को इन्हें रोक देना। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि जितना जुल्म ढाना है अभी ढा लो, आगे सबका हिसाब होगा। श्री नड्डा ने भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *