27 July 2024
भाजपा किसान मोर्चा ने लगाई किसान चौपाल, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर घर जाकर है बताना..यह भी कहा ,,2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाकर प्रदेश में सरकार सभी के सहयोग से बनाएंगे
राज्य राजनीति

राजपुर। बलरामपुर जिले के भाजपा मंडल बरियों के ग्राम चांची, डक्वा, एवं खुखरी में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी के मुख्य अतिथि में किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री चौधरी ने उद्बोधन में कहा कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं को घर-घर जाकर किसान चौपाल के माध्यम बताकर जागरूक करना है। और कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाकर प्रदेश में सरकार सभी के सहयोग से बनाएंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामाकांत पाण्डेय नन्दू राम नेताम बरियों किसान मोर्चा महान्त्री सनथ राम उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा बरियों मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता ने किया।किसान चौपाल कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने केंद्र सरकार की योजनाएं को घर-घर तक पहुंचाने और सभी संयुक्त मोर्चा एक साथ मिलकर आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का मन्त्र दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुखमनियां पण्डो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *