कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहर सेवन की घटना में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार करतला क्षेत्र के रहने वाला 19 वर्षीय कुमार सानू अनुसूचित जनजाति परिवार से संबंध रखता है। घर पर भोजन नहीं मिलने से नाराज होकर उसने रात्रि में जहर सेवन कर लिया।जहरीले पदार्थ का उपयोग कर लेने के कारण उसकी स्थिति बिगड़ना शुरू हुई। रात को 108 पर फोन करने और जानकारी देने के लगभग 12 घंटे बाद एंबुलेंस उनके घर पहुंची। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि अगर समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो कुमार सानू को बचाया जाना संभव हो सकता था।
मृतक के भाई राजू ने बताया कि शराब के नशे में देर रात घर पहुंचा। इसके बाद खाना खाने किचन में गया। इस दौरान खाना खत्म हो चुका था। फिर वह घर में तांडव करने लगा। घर की किचन में रखे सारे सामान को फेक दिया। उसके बाद उसने जहर सेवन कर लिया।
जब वह किचन में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।
उन्हें लगा कि शराब पिया हुआ है, नशे में होगा। लेकिन
जब पास जाकर देखा तो उसने जहर सेवन किया हुआ
था। उसने इसकी सूचना पास में रहने वाली मितानिन को दी। जहां मौके पर पहुंची और 108 को डायल किया गया। लेकिन उपलब्ध नहीं होने के कारण 12 घंटे बाद संजीवनी एक्सप्रेस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
राज्य
क्राइम
ब्रेकिंग… जहर सेवन कर लेने से कुमार सानू की मौत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 18 January 2024
- 0 Comments
- 1192 Views

Related Post
सरगुजा में 2 घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी… जहर
27 June 2025
पंडरीपानी शासकीय प्राथमिक शाला में निकला अजगर,,, मचा
27 June 2025
कलेक्टर ने किया जिला सहकारी बैंक उदयपुर का
26 June 2025
तोड़ फोड़ से प्रभावित छोटे व्यवसायी से मुलाकात
18 June 2025
संभाग स्तरीय एक दिवसीय नेटबॉल सेमिनार का आयोजन
18 June 2025