अंबिकापुर। बेजुबान डॉग की रक्षा करने एवं घायल डॉग एस का उपचार कर उसकी उचित देखभाल करने के उद्देश्य से संचालित नगर के बेजुबान डॉग शेल्टर के चार वर्ष पूरे हो गए। इन चार वर्षो में बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्यों के द्वारा 7 हजार से अधिक डॉग्स का रेस्क्यू किया गया है,जिन्हें पूरी तरह से ठीक करने के पश्चात कई डॉग्स को पालने वाले इच्छुक लोग अपने साथ ले जाते हैं तो कई डॉग्स शेल्टर में ही रहते हैं,, दरअसल अंबिकापुर के कुछ युवाओं के द्वारा सरगुजा जिले सहित आसपास के क्षेत्र में डॉग्स का रेस्क्यू शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना सहित अन्य कार्यों से घायल हो चुके डॉग्स को सुरक्षित रखना था पर्याप्त जगह न होने के कारण बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव से मुलाकात कर और डॉग्स के रेस्क्यू करने और जगह न होने की बात बताई जिसपर आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने सरगुजा पैलेस के बगल की खाली जगह उन्हें सेल्टर चलाने दी गई, जहां वर्तमान में डेढ़ सौ से अधिक घायल डॉग्स का इलाज किया जा रहा है, जिले सहित आसपास के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना एवं अन्य कार्यो से घायल होने वाले डॉग्स की जानकारी फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सदस्यों को प्राप्त होती है इसके बाद बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्य एंबुलेंस के माध्यम से डॉग का रेस्क्यू कर शेल्टर पहुंचते हैं,जहा जन सहयोग के माध्यम से खाने एवं इलाज के लिए दवाई की व्यवस्था कि जाती है, कई बार इलाज करने के दौरान कई सदस्य डॉग बाइट के शिकार भी हो जाते हैं, बावजूद इसके सदस्य उनकी सुरक्षा में डटे हुए हैं, बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्यों ने आम जनों से अपील कर डॉग को कोई भी हानि नहीं पहुंचने की अपील की है कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुधांशु शर्मा कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह ,तरुण यादव ,योगेश्वर सिंह, सूर्या अन्य शामिल थे।
ख़बर जरा हटके
राज्य
बेजुबान डॉग शेल्टर के चार वर्ष हुए पूरे, अब तक किया 7000 से अधिक डॉग्स का रेस्क्यू
- by Chief editor Deepak sarathe
- 17 July 2024
- 0 Comments
- 303 Views

Related Post
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना
23 October 2026
कंचनपुर में पूर्ण शराबबंदी की पहल, शराब बनाने
23 October 2026
शासकीय भूमि को राजस्व अभिलेखों में कूट रचना
23 October 2026
फुल टैंक पेट्रोल भरवाया, बिना पैसे दिए भागे;
23 October 2026
खेल प्रतिभा का महाकुंभ: मिलूपारा में केंद्रीय खेल
23 October 2026
