सीतापुर – नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों के नीलामी मे, बोली कर्ताओ ने प्रीमियम की राशि निर्धारित समय सीमा पर बिना पटाये , बगैर पंजीयन के नियम विरुद्ध दुकानों पर कब्जा कर दुकानों का संचालन कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध नगर पंचायत द्वारा संयुक्त कार्रवाही करते हुए ,आर ई एस कालोनी कि चार तथा प्रतीक्षा बस स्टेण्ड के सात दुकानों को सीलबन्द कर दिया गया।
विदित हो कि नगर पंचायत के स्वामित्व की दुकानों के नीलामी मे सफल बोली कर्ताओ द्वारा प्रीमियम की राशि अपूर्ण तथा वगैर पटाये दुकानों पर कब्जा कर उसे संचालित किया जा रहा था। उन सभी 011 दुकानदारों को नगर पंचायत द्वारा बार बार नोटिस देकर अपूर्ण प्रीमियम कि राशि जमा करने हेतु कहा गया किंतु इनपर कोई असर नहीं पड़ा,अंततः नगर पंचायत को दुकान सीलबन्द कि कार्यवाही करना पड़ा।
इस कार्यवाही मे राजस्व अमला सहित पुलिस तथा नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
कार्रवाई
प्रशासन
राज्य
व्यवसाय
प्रीमियम की राशि नहीं पटाने वाले दुकानाें को नगर पंचायत ने किया सील
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 July 2024
- 0 Comments
- 443 Views

Related Post
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ी में
13 April 2026
मैनपाट में हाथियों का आतंक, रतजगा कर रहे
13 April 2026
अंबिकापुर पालीटेक्निक परिसर में विकसित हो रहा योग
13 April 2026
एक लाख रुपये रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी
13 April 2026
295 नग नशीले कैप्सूल बरामद, आरक्षकों को चकमा
11 April 2026
