Sarguja express…..
अंबिकापुर। शासकीय राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय की एक छात्रा द्वारा प्राध्यापक की प्रताड़ना से तंग आकर थाना कोतवाली अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी सहायक प्राध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. चंद्र किशोर कौशल पर आरोप है कि वह वर्ष 2025 से छात्रा को व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार मैसेज भेजता था। शुरुआत में छात्रा शिष्टाचारवश जवाब देती रही, लेकिन अक्टूबर-नवंबर 2025 के दौरान आरोपी द्वारा अश्लील फोटो और अभद्र भाषा में संदेश भेजे जाने लगे। परेशान होकर छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और घटना की जानकारी परिजनों व महाविद्यालय प्रबंधन को दी।
शिकायत के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। आरोप है कि उसने छात्रा के विवाह (1 मई 2026) से पहले वर पक्ष को भ्रमित कर शादी तुड़वा दी। साथ ही 27 फरवरी 2026 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ छात्रा को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके दो मोबाइल फोन छीन लिए। इन घटनाओं से आहत छात्रा ने मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक दबाव के चलते पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 160/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने महाविद्यालय प्रबंधन से जानकारी जुटाई और आरोपी की तलाश की।
4 मई 2026 को आरोपी ने अंबिकापुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉ. चंद्र किशोर कौशल (उम्र 30 वर्ष), निवासी बाबूपारा, अंबिकापुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्रवाई
क्राइम
राज्य
शिकायत
शिक्षा
प्राध्यापक की अश्लील हरकतों से परेशान छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
- by Chief editor Deepak sarathe
- 5 May 2026
- 0 Comments
- 101 Views

Related Post
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर केंद्र
18 May 2026
बिजली कटौती, खराब सड़कों और सफाई व्यवस्था को
18 May 2026
24 डिसमिल के नाम पर 3.17 एकड़ जमीन
18 May 2026
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुकम्पा नियुक्ति का
18 May 2026
म्यूल अकाउंट के जरिए 1.80 करोड़ का ट्रांजेक्शन,
18 May 2026
