अम्बिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा ने दो सहायक उप निरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर आदेश के अनुसार,,
सउनि अरूण कुमार गुप्ता को थाना लखनपुर से थाना मणीपुर सम्बद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर,
सउनि सिदियुस लकड़ा को थाना मणीपुर सम्बद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर से चौकी कुन्नी व प्र आर. हीरा सिंह को रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर से थाना मणीपुर सम्बद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया है।
वहीं निरीक्षक कुमारी चंद्राकर पदस्थापना रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर को प्रशासनिक दृष्टिकोण से वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक थाना प्रभारी उदयपुर के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।