अंबिकापुर.सेजेस उमावि बतौली के व्याख्याता श्री राजपाल देव खटकर और उ.मा.वि खैरवार के व्याख्याता श्री कमलेश सिंह को निर्वाचन ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर नोडल अधिकारी शिकायत एवं सीईओ जिला पंचायत सरगुजा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कंट्रोल रूम शिकायत शाखा में सरगुजा जिले से संबंधित और प्राप्त ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन शिकायत के पंजीयन कर निराकरण हेतु, उच्च अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए जाने हेतु उक्त व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है और अपना स्पष्टीकरण दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा समाधान कारक नहीं पाए जाने की स्थिति में एक तरफा कार्यवाही की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।
अनियमितता
आदेश
प्रशासन
राज्य
निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित दो व्याख्यताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 April 2024
- 0 Comments
- 278 Views

Related Post
नेशनल लोक अदालत में हजारों मामलों का हुआ
14 March 2026
शराब पीकर ट्रक चलाना पड़ा महंगा, चालक पर
14 March 2026
सरगुजा मे 14 किलो गांजा के साथ नाबालिग
14 March 2026
राजाकटेल में पण्डो जनजाति की जमीन पर कब्जे
13 March 2026
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण
13 March 2026
