अंबिकापुर.विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केरजू के भृत्य मनीष कुमार खाखा की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन के तहत स्ट्रॉग रुम अम्बिकापुर में ईवीएम मशीन एवं अन्य सामग्री डीओ के स्ट्रॉग रुम से आरओ के स्ट्रॉग रुम में रखे जाने हेतु दिनांक 09 अप्रैल 2024 को प्रातः 10 बजे से कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में उपस्थित लगाई गई थी जहां उक्त भृत्य समय सीमा में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे जिससे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने बताया कि भृत्य मनीष कुमार खाखा को घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता के तहत नियमानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर निर्धारित किया गया है।
अनियमितता
आदेश
कार्रवाई
चुनाव
प्रशासन
राज्य
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर एक और निलंबित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 10 April 2024
- 0 Comments
- 680 Views

Related Post
सरगुजा…अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 22 शिक्षकों एवं कर्मचारियों
16 January 2026
स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र
15 January 2026
आपराधिक विश्वासघात…. कोल्ड स्टोरेज में आग लगाने वाला
14 January 2026
डेढ़ करोड़ का धान गायब…. राइस मिल को
13 January 2026
मवेशी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार,
13 January 2026
