27 July 2024
नव विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मिला कुएं में शव… पूरे गांव में तनाव की स्थिति… पूरे घर में इत्र का छिड़काव बना सवाल… हत्या या कुछ और….
आरोप क्राइम जांच राज्य

नव विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मिला कुएं में शव… पूरे गांव में तनाव की स्थिति… पूरे घर में इत्र का छिड़काव बना सवाल… हत्या या कुछ और….

रामानुजगंज । रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में नव विवाहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में आज सुबह मिला जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे विवाहिता के मायके के लोगों ने बेटी को दहेज के लिए मार कर कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की घटना के बाद जब विवाहिता के मायके वाले आए तो गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आक्रोश देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस विभाग विभिन्न थाना क्षेत्र से मौके पर बुलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा यादव की शादी आशीष यादव ग्राम चेरा के साथ 2 मई 2023 को हुई थी शादी में मायके वालों ने दहेज में 500000 रुपए नगद एवं दो लाख का सामान दिया था। जिसके बाद से ही दहेज में और पैसा के लिए व हमेशा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। तंग आकर मायके वालों ने 55000 रुपय फोन पे पर आशीष के मोबाइल पर 7 फरवरी को किया किया था परंतु इसके बाद भी लालच कम नहीं हुआ उनके द्वारा हमेशा पैसे की मांग की जाती रही मायके वालों ने आरोप लगाया कि 14 मई क रात्रि 11:30 बजे के करीब मायके वालों ने पति आशीष यादव ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव, नितेश यादव एक साथ मिलकर मारपीट कर सर पर गंभीर वार कर किया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई एवं उसे कुआं में डाल दिया गया। मायके वालों को जब खबर हुई तो वे झारखंड ग्राम लवालीकला सुबह 8 बजे के करीब पहुचे। दोपहर 1 बजे करीब शव को निकाला जा सका। घटना पर डिंडो चौकी में मर्ग कायम किया गया। घटना के बाद विवाहिता के पति एवं ससुर मौके से फरार हो गए।
डिंडो चौकी प्रभारी ने कहा की घटना पर मर्ग कायम कर पंचनामा करा, पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का नजर आ रहा है जो जांच में स्पष्ट होगा। मामले की बारीकी हर पहलू की जांच की जा रही है।

ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी की लड़की रात में 12 बजे लड़के के साथ भाग गई

विवाहिता के ससुराल वालों ने रात में 12 बजे उसके मायके वाले को सूचना दिखाई आपकी लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई जिसके बाद सुबह 7 बजे के करीब मायके वालों ने अपने परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर में भेजा इसके बाद महेंद्र गुप्ता को शक हुआ तो वह कुआं के तरफ गए तो कुआं में लड़की के फेक जाने का खुलासा हुआ।

घटना के बाद इत्र पूरे घर में स्प्रे किया गया था

बताया जा रहा है कि रात्रि 11:30 बजे के करीब मारपीट कर सिर गंभीर वार कर दिया गया जिससे काफी खून निकाला एवं उसकी मृत्यु हो गई जिसके ससुराल वालों ने कुआं में फेंक दिया वहीं घटना को छुपाने के लिए पूरे घर में इत्र का स्प्रे कर दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *