27 July 2024
देर रात पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 आरोपी गिरफ्तार,,,छात्रावास परिसर के आसपास करते थे अभद्रता, 6 अन्य आरोपियों को मणिपुर पुलिस ने पकड़ा
क्राइम राज्य

देर रात पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 आरोपी गिरफ्तार,,,छात्रावास परिसर के आसपास करते थे अभद्रता, 6 अन्य आरोपियों को मणिपुर पुलिस ने पकड़ा

अंबिकापुर। असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर सरगुजा पुलिस ने बीती देर रात बड़ी कार्रवाई की है। नगर के गांधीनगर क्षेत्र में छात्रावास परिसर के आसपास अभद्रता किए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारा और कई आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के कई अन्य ठिकानों पर दबिश देकर लगभग 16 आरोपियों को गांधीनगर पुलिस ने पकड़ा है। वही मणिपुर थाना पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को धर दबोचा गया है।

बता दें कि शहर के भगवानपुर स्थित क़ृषि महाविद्यालय छात्रावास परिसर के आस पास एवं अन्य मुख्य मार्गो मे असामजिक तत्वों एवं नशेड़ियों द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर अभद्रता किये जाने की शिकायते सरगुजा पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा द्वारा कृषि महाविद्यालय छात्रावास परिसर एवं आस पास के मुख्य मार्गो मे असामाजिक गतिविधियों मे संलिप्त आसामजिक तत्वों एवं नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख़्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। बीती रात असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने निकली थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा छात्रावास परिसर एवं आस पास के प्रमुख मार्गो पर सार्वजानिक रूप से शराब का सेवन कर हो हल्ला कर अभद्रता करने वाले 16 आसामजिक तत्वों को मौक़े से पकड़कर गिरफ्तार किया गया हैं।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी,थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, उप निरीक्षक विजय दुबे,महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय,संतोष कश्यप,महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अजय मिश्रा, जोधनराम, उमाशंकर साहू, अनिल पैकरा,बलबीर मिंज, अमरेश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अतुल शर्मा, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *