अम्बिकापुर।राजमाता श्रीमति देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर में आए दिन अज्ञात मरीजों को कभी अन्य व्यक्ति या १०८ एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल में छोड़कर चले जाते हैं, आज एक बुजुर्ग व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बिना किसी सूचना के छोड़ कर चले गए , अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी आर्या अस्पताल के विभिन्न वार्डो के साथ आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण में निकले थे, उनके पास अज्ञात मरीज के बारे में बात संज्ञान में आई तो तुरंत उन्होंने अज्ञात मरीज जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीज की साफ सफाई कर गरम भोजन उपलब्ध कराएं. साथ ही ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित किया की अज्ञात मरीज की सम्पूर्ण जांच कराते हुए संबंधित विभाग में ईलाज हेतु भर्ती करें। आज अस्पताल में मरीजों का ईलाज के साथ इस तरह के अज्ञात व्यक्तियों /मरीजों के लिए भी अस्पताल में एक मानवता के नाते उनका इलाज, खाना सहित उनका सम्पूर्ण देखभाल किया जाता है, जो एक मानवता की मिशाल है। जहा आज अपने परिवार के लोग ही अपने परिवार के सदस्य को एक अज्ञात बना देते है, और व्यक्ति इधर उधर भटकता रहता है, अस्पताल अधीक्षक के निर्देश पर कर्मचारियों ने मरीज की साफ सफाई कर मरीज को खाना खिलाया, इस कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमनेश मूर्ति एव अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी आर्या ने कर्मचारियों के इस कार्य के लिए खूब सराहना भी की और उन्हें साथ यह भी कहा की कोई भी अज्ञात मरीज हमारे अस्पताल में आए तो इसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है और निरंतर एक मानवता के नाते हमेशा इस नेक कार्य को करते रहें।
ख़बर जरा हटके
राज्य
स्वास्थ
दिखाई मानवता…अस्पताल कर्मियों के द्वारा दी गई सेवा की अद्भुत मिशाल,आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण में निकले थे अस्पताल अधीक्षक,अज्ञात मरीज के बारे में बात आई संज्ञान में, तत्काल किया निर्देशित… कर्मचारियों ने की सम्पूर्ण देखभाल
- by Chief editor Deepak sarathe
- 13 December 2023
- 0 Comments
- 334 Views

Related Post
बीते अक्टूबर माह में पैदल चलकर ग्राम घटोन
22 April 2025
उदयपुर में सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न: प्रदीप
21 April 2025
सराहनीय…एनएच के गड्ढे में गिरते गिरते बचा युवा
20 April 2025
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मोर द्वार, साय
19 April 2025
अनोखी सोच संस्था ने कराया बेसहारा व्यक्ति का
19 April 2025