27 July 2024
जो कहा वो किया… 24 घंटे में प्रशासन द्वारा पूर्ववत किया गया गांधी स्टेडियम मैदान… खिलाड़ियों ने कहा धन्यवाद कलेक्टर सर…….साथ ही आम जन और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रनिंग ट्रैक में भी किया गया आवश्यक संधारण
निरीक्षण प्रशासन राज्य

जो कहा वो किया… 24 घंटे में प्रशासन द्वारा पूर्ववत किया गया गांधी स्टेडियम मैदान… खिलाड़ियों ने कहा धन्यवाद कलेक्टर सर…….साथ ही आम जन और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रनिंग ट्रैक में भी किया गया आवश्यक संधारण

अंबिकापुर….वीवीआईपी प्रवास के दौरान उच्च सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत गांधी स्टेडियम मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया था जिसे प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर ही पूर्ववत कर दिया गया है। इसके साथ ही आम जन और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रनिंग ट्रैक में भी आवश्यक संधारण करते हुए डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर विलास भोस्कर ने स्वयं गांधी स्टेडियम पहुंचकर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत और निगम की टीम मौजूद रही। कलेक्टर श्री भोस्कर ने इस दौरान कहा कि प्रशासन आम जन के लिए है। बीते दिनों गांधी स्टेडियम में आवाजाही अवरुद्ध होने से आम जन और खिलाड़ियों को हुई असुविधा के मद्देनजर त्वरित गति से काम करते हुए अब प्रशासन द्वारा आश्वासन अनुरूप मैदान को पूर्ववत किए जाने का कार्य भी पूर्ण किया गया है। इसके साथ ही आमजनता के लिए गांधी स्टेडियम पुनः कल सुबह से खोल दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *