27 July 2024
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 से
आयोजन खेल राज्य

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 से

अम्बिकापुर।जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से 04 जून 2024 तक किया जाना है।

खेल शिविर के सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु सुनील कुमार नायक अपर कलेक्टर सरगुजा की अध्यक्षता में दिनांक 13.05.2024 को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सायं 05:00 बजे से बैठक आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षुओं का पंजीयन आयु समूह, प्रशिक्षण का समय के संबंध में खेल संघ के पदाधिकारियों एवं पी.टी.आई से विस्तृत चर्चा कर अच्छे ढंग से प्रशिक्षण सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, फुटबॉल संघ से विकास सिंह शतरंज संघ से शेष रतन जायसवाल एस पी वर्मा बी मनीयन एथलेटिक्स संघ हर्ष सिंह व्हॉलीबॉल संघ से सज्जन सिंह, संजय सिंह, बास्केटबॉल संघ से राजेश प्रतापसिंह, टेबल टेनिस नावेद खान, अनमोल बारी, ताइक्वाण्डो से राधेश्याम, अमन गुप्ता, हैण्डबॉल से योगेश विश्वकर्मा हॉकी संघ से राजेश सिंह तीरंदाजी संघ से गिरीश गुप्ता, राहुल सोनकर, व्यायाम अनुदेशक पवनीत गिल, नीरज सिन्हा, लॉन टेनिस संघ से देवेश शुक्ला व खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रशिक्षण शिविर संचालन से संबंधित जानकारी श्री राम कुमार सिंह सहायक संचालक द्वारा दिया गया। खेल प्रशिक्षण समय प्रातः 05:30 से 07:30 बजे तक एवं सायंकाल 05: से 06:30 बजे तक होगी। प्रशिक्षु की आयु 30 जून 2024 की स्थिति में 08 से 17 वर्ष के मध्य होना चाहिए। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में खेल प्रशिक्षण शिविर शतरंज, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वाण्डो, बैडमिंटन एवं कराते का प्रशिक्षण गांधी स्टेडियम परिसर मे एवं हैण्डबॉल, हॉकी, ताइक्वाण्डो, फुटबाल का प्रशिक्षण पी.जी. कॉलेज मैदान परिसर में, तथा इसके अलावा ताइक्वाण्डो का प्रशिक्षण ताईक्वाण्डो क्लब पुलिस लाईन में किया जाना है। बैठक का आभार जिला खेल अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। समस्त अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से आग्रह है अधिक से अधिक खिलाड़ी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे। जिला स्तरीय शिविर का उद्घाटन 15 मई को सायं 05 बजे गाँधी स्टेडियम मैदान में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *