मो.हदीस
सीतापुर – लगातार क्षेत्र् का दौरा कर रहे खाद्य मंत्री एव क्षेत्रिय विधायक अमरजीत भगत ने आज अपने दौरा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के जन चौपाल कार्यक्रम मे शिरकत किये और लोगों की समस्याओ को एक एक कर गंभीरता से सुने और उसे तत्काल निराकरण हेतु अधिकारियो को निर्देश दिए। साथ ही 30 लाख रु का सौगात विद्युत् व्यवस्था के लिए नगर पंचायत को दिए । जिसमें 5 लाख अपनी ओर से स्ट्रीट लाइट के लिए तथा 25 लाख पंचायत मंत्री शिव डहरिया से दिलाई।जन चौपाल मे वर्षो से काबिज शासकीय भूमि पर् निवासरत लोगों ने पट्टे कि माँग की व नगर भीतर एन एच की खस्ताहाल सड़क बनवाने कि माँग लोगों ने किया। जिस पर मंत्री जी ने तत्वरित निराकरण करने निर्देश अधिकारियो को दिया।
अपने क्षेत्र् को लेकर सदैव संवेदनशील रहे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज क्षेत्र् के दौरा मे नगर पंचायत पहुचे और जन चौपाल कार्यक्रम मे लोगों कि समस्याओ को गंभीरता से सूनी और उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियो को निर्देश दिए।इस दौरान आदर्श नगर व पुरानी बस्ती मे वर्षो से काबिज शासकीय भूमि पर घर बना निवासरत लोगों ने पट्टे देने कि माँग कि ।जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने तत्काल ए डी एम व एस डी एम को सूची बनाने का निर्देशित दिये। और उन्होंने कहा जिन लोगो को पट्टा नहीं मिला है वे निराश न् हो उन्हें भी पट्टा मिलेगा कोई वंचित नहीं रहेगा। पट्टा नहीं होने से लोग शासन के योजनाओं से वंचित हो जाते है, उसका लाभ नहीं मिल पाता हैं। जो लोग बचे है उन्हें अतिशीघ्र पट्टा दिया जाएगा और उन्हें भी शासन के योजनाओं का लाभ मिलेगा ।इस बीच लोगों ने नगर के बीच एन एच की खस्ताहाल सड़क कि ओर मंत्री जी का ध्यानाकर्षण कराया। जिस पर मंत्री जी ने एन एच अधिकारियो को फोन पर जमकर फटकार लगायी साथ ही कड़ाई के साथ कल से सड़क मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जन चौपाल मे तिलक बेहरा, नप अध्यक्ष प्रेम दान कुजुर,उर्दू एकेडमी सदस्य बदरुद्दीन इराकी, सदस्य गौ सेवा आयोग अटल यादव,राम प्रताप गोयल,संदीप गुप्ता,बिगन् राम,राजेश गुप्ता,सुनील मिश्रा, मतलूब आलम,पार्षद अंकुर दास, संयुक्ता गुप्ता,मनीषा पणिकर,फरजाना बनो,अनीता पैकरा, एल्डरमैन बाबू सोनी,विष्णु सोनी,मंटू गुप्ता, ए डी एम अमृत लाल ध्रुवे,एस डी एम रवि राही, ए एस आई आर सी राय, उप अभियंता मनोज केवट सहित अन्य शामिल थे।
आयोजन
बैठक
राजनीति
जन चौपाल मे पहुचे खाद्य मंत्री,गंभीरता से सूनी लोगो कि समस्या और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियो दिए निर्देश
- by Chief editor Deepak sarathe
- 9 October 2023
- 0 Comments
- 494 Views

Related Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सोनतराई से सुर
29 October 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को
28 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना
23 October 2026
