23 October 2024
छुई खदान धंसकने से उसमें दबकर भाजपा कार्यकर्ता क़ी मौत…एक महिला घायल… खबर पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री
हादसा राज्य

छुई खदान धंसकने से उसमें दबकर भाजपा कार्यकर्ता क़ी मौत…एक महिला घायल… खबर पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री

अंबिकापुर.सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजित गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में
छुई खदान धंसकने से उसमें दबकर एक युवक की जहां मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतक भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। घायल महिला को सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  घटना की सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े मृतक के परिजनों से मिलने उनके निवास स्थल पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार ओडग़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लांजित निवासी 27 वर्षीय युवक राजमन कुर्रे पिता घुरई 27 वर्ष भाजपा कार्यकर्ता था। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह गांव में ही स्थित छुई खदान में मिट्टी निकालने गया था। इस दौरान 3-4 महिला पुरुष भी मिट्टी निकाल रहे थे।
इसी दौरान अचानक छुई खदान धसक गई और उसमें राजमन व एक महिला दब गए। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे। फिर ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और ओडग़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने राजमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *