अंबिकापुर:…तेजस्विनी छतरी महिला समिति की बैठक होटल वीरेंद्र प्रभा में आयोजित की बैठक में स्वर्गीय इंदिरा सिंह बेबीराज के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मान रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ततपश्चात रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस को लेकर आयोजन हुआ। महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्था की सदस्य सुजाता सिंह द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनकी वीरता का बखान किया गया। बैठक तय किया गया कि स्वर्गीय इंदिरा सिंह बेबीराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास तपस्या जाएंगे। बैठक में कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का कार्यक्रम आरंभ करने का भी निर्णय समिति ने लिया है। इसके तहत को कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की शुरुआत ग्राम घंघरी में 22 जून से की जाएगी। बैठक में समिति के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य उर्मिला सिंह, सरिता सिंह, सीमा सिंह, आशा सिंह राणा, लतिका सिंह, नीरजा सिंह, अर्चना सिंह, शशि सिंह, महिमा सिंह, सुजाता सिंह,किरण सिंह, पूजा सिंह, सुनीता सिंह, मोनिका सिंह, भगवती सिंह, विनीता सिंह, लक्ष्मी सिंह, मंजू सिंह, वंदना सिंह तोमर, माया सिंह, प्रतिभा सिंह लक्ष्मी सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने कुपोषित बच्चों को सुपोघोषित करने के प्रयास के क्रम में तेजस्वी महिलाओं द्वारा केला खिलाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की है।
आयोजन
ख़बर जरा हटके
राज्य
घंघरी के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने तेजस्वी ने उठाया कदम
- by Chief editor Deepak sarathe
- 20 June 2024
- 0 Comments
- 272 Views

Related Post
महिला बाल विकास मंत्री का मोबाइल हैक ,रु
13 October 2026
मां महामाया के भजन से निधिश्री की गायकी
13 October 2026
फर्नीचर खरीदी में 67 लाख के गबन का
13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | अंबिकापुर…. वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
12 October 2026
250 किमी का सफर, तीन घंटे का ऑपरेशन…
12 October 2026
