27 July 2024
खीस्त राजा महोत्सव 2023,खीस्त राजा के सम्मान में 26 को निकाला जाएगा शॉति जुलूस
आयोजन आस्था राज्य

खीस्त राजा महोत्सव 2023,खीस्त राजा के सम्मान में 26 को निकाला जाएगा शॉति जुलूस

अम्बिकापुर।खीस्त राजा महोत्सव 26 नवम्बर 2023 को मनाया जायेगा। अम्बिकापुर में कैथोलिक खीस्तीय समुदाय द्वारा बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा तथा संत इग्नासियुस चर्च नमना के मसीही विश्वासीगण खीस्त राजा के सम्मान में शॉति जुलूस में सहभागी होंगे। यह जुलूस प्रातः 06:00 बजे बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा से प्रारंभ होकर इग्नासिगुस चर्च नमना तक सम्पन्न होगा। यात्रा बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा से विशप निवास से होकर उर्सुलाईन कोन्वेन्ट, आकाशवाणी चौक, गाँधी चौक, खीस्तमिलन चौक, बाल सम्प्रेषणगृह तथा आयुर्वेदिक अस्पताल से होकर संत इग्नासियुस चर्च नमना तक पहुँचेगा।

संत इग्नासियुस चर्च नमना में खीस्त राजा महोत्सव की मुख्य पूजन धर्मविधि 08:00 प्रातः सम्पन्न होगी। पूजन विधि के मुख्य अनुष्ठाता अम्बिकापुर के धर्माध्यक्ष, बिशप स्वामी डा. अन्तोनिस बड़ा होगे। उपस्थित गणमान्यों में खीस्तीय समुदाय के भूतपूर्व महाधर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो, फा. विलियम उरे विकर जेनरल, डॉ. अजय तिर्की महापौर, प्रबोध गिंज भूतपूर्व महापौर, फा. लुसियन कुजूर निर्देशक विद्यालय अम्बिकापुर धर्मप्रान्त, फा. जॉर्ज ग्रेगोरी कुजूर पल्ली पुरोहित बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा, फा. एल्फिज मिंज पल्ली पुरोहित संत इग्नासिवुस चर्च नमना, का. सुशील तिग्गा प्राचार्य संत जेवियर बी एड कॉलेज, फा अमृतलाल टोप्पो रेक्टर संत जेवियर समुदाय फा. विनोद प्राचार्य संत जेवियर स्कूल, फा. पीटर खेस्स प्राचार्य संत जॉन्स हाई स्कूल, फा. जॉन जायसवाल प्रधानपाठक संत जॉन मिडिल स्कूल, फा. मुक्ति लकड़ा प्राचार्य जुबिली मेमोरियल स्कूल, सि. फ्लोरेन्स प्रोविन्शियल उर्सुलाईन, सि. ममता प्रशासक हॉलीक्रॉस अस्पताल केदारपुर डॉ. सि शान्ता जोसेफ प्राचार्या हॉलीक्रॉस कॉलेज अम्बिकापुर. सि जीवा प्राचार्या कार्मेल स्कूल, सि. जेस्सी कुरियन प्राचार्या हॉली क्रॉस अंग्रेजी माध्यम, सि सबिना प्राचार्या हॉली क्रॉस हिन्दी माध्यम, सि क्लारा प्राचार्या संत अन्ना विद्यालय बिरनीबेड़ा, सि. सिसिलिया कुजूर प्राचार्या उर्सुलाईन स्कूल अम्बिकापुर के साथ बड़ी संख्या में पुरोहितगण, धर्मबहनें तथा खीस्तीय विश्वासीगण होंगे।
सभी दोपहिया व चार पहिया वाहनों के पार्किंग हेतु संत इग्नासियुस चर्च नमना परिसर में व्यवस्था की गई है।

यह होगी पूजन विधि

संगीत संचालन फा अनित खलखो की अगुवाई में इग्नासियुस चर्च नमना के सदस्यों द्वारा, प्रवेश नृत्य बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा द्वारा, बाइबिल जुलूस उर्सुलाईन स्कूल द्वारा, अर्पण नृत्य कार्मल स्कूल
द्वारा, तथा महाआरती संत अन्ना स्कूल बिरनीवेडा द्वारा किया जाएगा। बता दें कि खीस्त राजा महोत्सव की शुरूआत संत पिता पीगुष दसवें ने 1925 में की थी। पहले यह पर्व अक्टूबर महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाता था, परन्तु 1969 में संत पिता पॉल छठवें द्वारा संशोधित पूजन पद्धति की समय सारिणी में इसे खीस्तीय काथलिक पूजन पद्धति के सामान्य चक्र के अंतिम रविवार को रखा गया। इसी के साथ पूजन पद्धति का पुराना वर्ष समाप्त कर नया वर्ष प्रारंभ होता है। यह विश्व स्तरीय उत्सव है जिसमे प्रभु ईसा का सम्मान सारी सृष्टि के स्वामी के रूप में किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *