राजपुर। प्रदेश भर के किसानों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कुसमी में आयोजित किया गया। इस तारतम्य में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा से सांसद उम्मीदवार चिंतामणि महराज का चांची मोड़ से किसान रैली एवं राजपुर अग्रसेन भवन में भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा सांसद उम्मीदवार चिंतामणि महराज ने राजपुर अग्रसेन भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों में मन मे हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पर आस्था और विश्वास है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले किये गए वादे को पूरा करने का काम किया है। किसानों को पिछले दो बार का बकाया धान के बोनस की राशि सहित इस वर्ष भी धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान एक मुश्त किया है।किसानों के मन मे काफी ऊर्जा जोश और उत्साह इसी बात से झलकता है कि हमारे साथ किसानो का काफिला और कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है।हमारे महिला बहने भी काफी उत्साह में है.
उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार की अभी तक घोषित नही होने के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा से डरी हुई हैं.इस अवसर में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मन्नालाल चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव, भाजपा जिला मंत्री मुकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, मनोज बंसल, संतोष पांडे, शुभम सोनी, पंकज गुप्ता, व अन्य थे
आयोजन
राजनीति
राज्य
किसानों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मे सांसद उम्मीदवार चिंतामणि महराज का हुआ स्वागत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 22 March 2024
- 0 Comments
- 337 Views

Related Post
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ी में
13 April 2026
मैनपाट में हाथियों का आतंक, रतजगा कर रहे
13 April 2026
अंबिकापुर पालीटेक्निक परिसर में विकसित हो रहा योग
13 April 2026
एक लाख रुपये रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी
13 April 2026
295 नग नशीले कैप्सूल बरामद, आरक्षकों को चकमा
11 April 2026
