27 July 2024
कार्यकर्त्ता अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
बैठक राजनीति राज्य

कार्यकर्त्ता अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अम्बिकापुर // आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता और अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | भाजपा छत्तीसगढ़ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगामी 08 जनवरी को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम किया जाना है, जिसके परिपेक्ष में यह बैठक रखी गई थी | बैठक में ललन प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको मिलकर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना है, उन्होंने चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों की प्रथम बैठक पर सबको बधाई दी | बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी निर्धारित तिथि को अभिनन्दन समारोह में भाग लेने हमारे मुख्य मंत्री का आगमन हो रहा है, यह हम कार्यकर्ताओ के लिए गर्व की बात है, उन्होंने अपेक्षित कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पी जी कॉलेज परिसर हॉकी मैदान अम्बिकापुर में उपस्थित होने का अपील किया है | बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया | इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, लोक सभा विस्तारक जमुना पाण्डेय, फुलेश्वरी सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, प्रशान्त शंकर त्रिपाठी, आलोक दुबे, अरुणा सिंह, मुनेशवर राजवाड़े, डी के पुरिया, विजय व्यापारी, राधेश्याम सिंह ठाकुर, रोशन गुप्ता, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, मुरारी बंसल, मनोज गुप्ता, रुपेश दुबे, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, अनिल सिंह, बैभव सिंह, महेन्द्र सिंह, बालनाथ यादव, गुरुशरण सिंह, रज्जु राम, श्रवण कुमार दास, आकाश गुप्ता, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, सन्तोष द्विवेदी, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, रमेश जायसवाल, अनिल अग्रवाल, रवि जायसवाल, संजीव वर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, नकुल सोनकर, धनराम नागेश, सोमनाथ सिंह, वीर विक्रम सिंह बाबरा, वसीम अंसारी, प्रियंका चौबे, सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, अनामिका पैकरा, अखण्ड विधायक सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *