27 July 2024
कांवरियों के सुविधा के लिए नगरवासियों ने अपने प्रांगण खोल कर रखे थे.. बतौली में दिखा आस्था का सैलाब
आस्था राज्य

कांवरियों के सुविधा के लिए नगरवासियों ने अपने प्रांगण खोल कर रखे थे.. बतौली में दिखा आस्था का सैलाब

बतौली( मुकेश कुमार गुप्ता)

-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बतौली में हजारों कांवरियों का आगमन हुआ।कांवरिये गुरुवार सुबह शंकर घाट अम्बिकापुर से जल उठाकर चले थे।सभी शनिवार को त्रयोदशी के दिन कैलाश गुफा में जलाभिषेक करेंगे।

नगर वासियों ने किया स्वागत

हजारों कांवरियों के आने से सुबह से ही बतौली में उल्लास और आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा था।सभी नगर वासी कांवरियों के सुविधा के लिए अपने प्रांगण खोल कर रखे थे।सभी ने पानी के लिए नल चालू कर दिए थे।

भोजन और नाश्ता के कई स्टॉल

जगह जगह पर विभिन्न संस्थाओं ,समिति ने चाय नास्ता,भोजन की व्यवस्था की थी।
केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बस स्टैंड बतौली में टेंट लगाकर दस हजार कांवरियों की भोजन की व्यवस्था की थी।बतौली नगर वासियों ने अग्रसेन भवन बतौली में रात्रि भोजन की व्यवस्था की।
रौनियार समाज ने सुबह 6 बजे से चाय नास्ता में पोहा,जलेबी,आलू चाप,चाय की व्यवस्था की थी।राम कुमार अग्रवाल ने दोपहर भोजन की व्यवस्था की थी।इसके अलावा अम्बिकापुर के दर्जनों संस्थाओं ने बतौली में चाय नास्ता और भोजन की व्यवस्था की।
बतौली बस स्टैंड में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जागरण का आयोजन किया।इसमें छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से शमा बांधा।
बांसाझाल में रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संघ ने दो दिनों तक भोजन वितरण का आयोजन किया।गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर तक लगातार भोजन वितरण की व्यवस्था की गई है।

शिव को पह्चानिये

ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विद्यापीठ बतौली ने शिव को पहचानिए झांकी और प्रदर्शनी का आयोजन किया।मुख्यमार्ग में आयोजित होने से हजारों शिव भक्त ने इसका लाभ लिया।

 

केबिनेट मंत्री,कलेक्टर और एसपी ने जायजा लिया

हजारों कांवरियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत,सरगुजा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहत के साथ भीड़,सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया।
प्रातः से ही पुलिस और प्रशासन की कई टीम बतौली,बांसाझाल के बीच गस्त करती रही।कई थानों और पुलिस ट्रेनिंग कैंप से अतिरिक्त बल बुलाये गए थे।
डीएसपी,एसडीओपी के साथ अन्य थानों के थानेदारों को जिम्मेदारी दी गई थी।
अपर कलेक्टर,एसडीएम और तहसीलदार भी सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान रखे हुए थे।

केबिनेट मंत्री ने सपत्निक परोसा भोजन

हजारों कांवरियों को कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने हाथों से भोजन से परोसा।इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी।अटल यादव,अरविंद गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसडीओपी ने संभाली ट्रैफिक की कमान

कांवरियों की भारी भीड़ के कारण घंटो जाम की स्थिति बगीचा चौक में बनी रही।पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ध्रुवेश जायसवाल को कमान अपने हाथ मे लेनी पड़ी।काफी मसक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।आज गुरुवार साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *