अम्बिकापुर. कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता अत्याधुनिक डिजिटल संचार माध्यम से सीधे प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़ेगा इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने “आईएनसी साथी” नाम से अभियान शुरू किया है।
जिला कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में आज जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आईएनसी साथी का शुभारंभ किया।कांग्रेस की वेबसाइट पर पंजीकृत “साथी” अपने अपने मतदान केन्द्रों में लोगो को जोड़ेंगे। इस अभियान का मकसद राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस की गतिविधयों और सन्देश सीधे मतदान केंद्रों तक पहुचना है। औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा अबसे पहले आईएनसी साथी बने। बैठक में मतदान केंद्र कमेटी के पदाधिकारियों को एक मतदान केंद्र में कम से कम सौ लोगो को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस बैठक में मो इस्लाम,अनिल सिंह, सुदामा कुर्रे, शिव प्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, आशीष वर्मा, रजनिश सिंह,विकल झा, अमित तिवारी राजा,आभीषेक सिंह सावित्री सारथी, हिरो बड़ा, शुभम जायसवाल,अविनाश कुमार, लोकेश पासवान,परवेज आलम,विकास केशरी,अमित सिंह रिंकू, विकास शर्मा,मिथुन सिंह, निखिल विश्वकर्मा, विनय पांडेय, चित्रा मिश्र, निधि केरकेट्टा, प्रीति सिंह, अनिता सिन्हा, केदार यादव, सोहैल,अली सुहैल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
आयोजन
बैठक
राजनीति
राज्य
कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता अत्याधुनिक डिजिटल संचार माध्यम से सीधे प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़ेगा…”आईएनसी साथी” नाम से अभियान शुरू…
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 February 2024
- 0 Comments
- 408 Views

Related Post
वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सरगुजा वन मंडल की
2 June 2026
महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की जयंती पर
2 June 2026
खेलते समय 5 वर्षीय बालिका की कुएं में
2 June 2026
